फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कालरा एंपायर और सुपरकिंग्स की शानदार जीत

विज्ञापन
इशांत यादव को मैन ऑफ द मैच देते देते प्रत्यूष जैन और शौर्य जैन।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। सीपी क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे किड्ज प्रीमियर लीग-3 (केपीएल-3) में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में कालरा एंपायर ने यमुना पुत्र इलेविन को 157 रन से और दूसरे मैच में में सुपरकिंग्स ने एमआरएस फाइटर्स को 9 विकेट से हराया।
विज्ञापन

पहले मैच में कालरा एंपायर ने पांच विकेट पर 262 रन बनाए। इसमें ईशांत यादव ने नाबाद 103 रन बनाए। इसमें सात चौके और 10 छक्के जड़े, जबकि हिमांशु एम. सागर ने 92 और जितिन चौहान ने 28 रन बनाए। जवाब में यमुना पुत्र इलेविन 18.3 ओवर में 105 रन पर सिमट गई। इसमें देवयांशु सिंह ने 37 और धनेश यादव ने 13 रन बनाए। कालरा एंपायर के अथर्व श्रोती ने तीन, जय चौधरी, कार्तिकेय वार्ष्णेय और पारस यादव ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच प्रत्यूष जैन और शौर्य जैन ने ईशांत यादव को दिया।

दूसरे मैच में एमआरएस फाइटर्स 17.4 ओवर में 65 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें हर्ष कुमार पाल ने 19 और अहिल खान ने 11 रन बनाए। सुपरकिंग्स के अंशु यादव ने तीन, करण पचौरी और विनय भारद्वाज ने दो-दो विकेट लिए। 66 रन के लक्ष्य को सुपरकिंग्स ने 2.5 ओवर में एक विकेट पर हासिल कर लिया। प्रशांत चहार ने 12 गेंदों में चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। अंशु यादव 11 और विनय भारद्वाज छह रन पर नाबाद रहे। प्लेयर ऑफ द मैच अंशु यादव चुने गए। इस दौरान जोरावर सिंह और रणजी ट्रॉफी प्लेयर जगदीश अग्रवाल का बीसीसीआई सर्टिफाइड कोच बनने पर साफा बांधकर स्वागत किया। इस मौके पर सुरेश सारस्वत, एसजे सारस्वत, पवन कुमार सारस्वत, रमाकांत सारस्वत, नितिन सारस्वत, बांके बिहारी सारस्वत, कैलाश सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें