फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सरकारी स्कूल में स्मार्ट बोर्ड से पढ़ रहे विद्यार्थी

विज्ञापन
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट बोर्ड में पढ़ाई करते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
मथुरा। सरकारी स्कूलों में भी प्राइवेट स्कूल जैसी सुविधाओं में बच्चों को शिक्षा देने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी जुटे हुए हैं। सरकारी विद्यालय में बच्चे अब स्मार्ट बोर्ड पर पढ़ाई कर रहे हैं। फरह के धाना शमसाबाद में संचालित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आदर्श शिक्षा के नए आयाम प्रस्तुत कर रहा है। विद्यालय का सम्पूर्ण विकास निजी विद्यालयों की तर्ज पर ही किया गया है।
विज्ञापन

विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय में फर्नीचर, पंखे, इनवर्टर, स्मार्ट बोर्ड, खिडकियों में पर्दे आदि सभी सुविधाएं की गई हैं। बच्चों में अनुशासन और कार्यकुशलता आदि में वृद्धि के लिए यहां अध्यापक नित नए प्रयोग कर शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी विनय प्रताप सिंह व खंड विकास अधिकारी नेहा रावत तथा प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह ने विद्यालय की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों को लगवाया है। इन कैमरों का कंट्रोल रूम प्रधानाचार्य के कमरे में बनाया गया है। जहां से प्रधानाचार्य सभी कक्षाओं में चल रहे शिक्षण कार्य पर नजर रख सकेंगें।
बीडीओ नेहा रावत ने कहा कि सरकारी विद्यालय के बच्चे भी अब स्मार्ट हो गए हैं। बच्चों ने सटीक जवाब देकर अधिकारियों को प्रभावित किया है। कई कक्षाओं के बच्चे अंग्रेजी भाषा में बात करने में भी निपुण हैं। इससे पता चलता है कि विद्यालय में शिक्षण कार्य बहुत अच्छी प्रकार से चलता है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई में और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वर्तमान में इस विद्यालय में 101 विद्यार्थी पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें