फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरपुर के छात्र-छात्राओं ने जीता राज्यस्तरीय पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। अर्थियन विप्रो फाउंडेशन एवं पर्यावरण शिक्षण केंद्र सीईई बंगलुरु द्वारा ऑनलाइन आयोजित प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय द्वितीय अकबरपुर के छात्र-छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया। बच्चों ने पर्यावरण को लेकर प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की। इसी के तहत विद्यालय के रौनक, देव, कामिनी, गौरव एवं अनन्या का राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका रेखा दीक्षित ने बताया कि ‘अर्थियन पर्यावरण मित्र’ विप्रो फाउंडेशन एवं सीसी द्वारा संचालित एक राष्ट्रीय स्तर की पहल है, जो देशभर के विद्यालयों और कॉलेजों में स्थायी शिक्षण को बढ़ावा देने को केंद्रित है। इसके तहत विद्यार्थियों को पर्यावरण एवं टिकाऊ विकास के मुद्दों के बारे में सीखने का अवसर प्रदान किया जाता है।
बच्चों के चयनित होने पर बीएसए राजेश सिंह ने बच्चों व स्कूल स्टाफ की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दीं। बीईओ विजय यादव ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। एसआईईटी डायरेक्टर प्रयागराज ललिता प्रदीप ने बच्चों को आशीर्वचन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें