आरोपी छात्रों के अधिवक्ताओं ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन कोर्ट ने दोनों की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया। इससे पूर्व दोनों छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमा को खारिज कराने के लिए हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की गई थी।
मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज की छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले सहपाठी छात्रों की जमानत अर्जी जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने खारिज कर दी। इससे पूर्व हाईकोर्ट दोनों छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमे को खत्म करने की याचिका को भी खारिज कर चुका है।
विज्ञापन
छाता कोतवाली क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज की छात्रा का जुलाई 2025 में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसकी जानकारी छात्रा को हुई तो उसने मेडिकल कॉलेज में ही पढ़ने वाले सिद्धार्थ यादव और प्रांजल द्विवेदी समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों छात्रों ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार की कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की। आरोपी छात्रों के अधिवक्ताओं ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन कोर्ट ने दोनों की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया। इससे पूर्व दोनों छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमा को खारिज कराने के लिए हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट ने इस मामले को गंभीर अपराध की श्रेणी में मानते हुए याचिका खारिज कर दी।