फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्कूल में आठवीं की छात्रा को पीटा...पुलिस में शिकायत, जांच के बाद शिक्षक किया निलंबित

Mon, 29 Sep 2025 09:37 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

स्कूल में आठवीं की छात्रा के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट और अभद्रता की थी। छात्रा ने घटना के दूसरे दिन परिजन को बताया। इसके बाद छात्रा के परिजन ने प्रधानाचार्या डॉ. रेखा शर्मा से शिकायत की।
 
विज्ञापन
Suspended - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सौंख कस्बे के एक इंटर कॉलेज में शिक्षक ने आठवीं की छात्रा के साथ मारपीट और बदसलूकी की। इस मामले में छात्रा के परिजन ने मगोर्रा थाने में शिक्षक के खिलाफ हमले और अभद्रता की तहरीर दी है। वहीं कॉलेज के प्राधिकारी नियंत्रक ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


कस्बे के एक कॉलेज में बीते बुधवार को शिक्षक राकेश कुमार सिंह ने 8वीं की छात्रा के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और अभद्रता की थी। छात्रा ने घटना के दूसरे दिन परिजन को बताया। इसके बाद छात्रा के परिजन ने प्रधानाचार्या डॉ. रेखा शर्मा से शिकायत की। इसके बाद थाना मगोर्रा में शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी गई। प्रधानाचार्या ने जिला विद्यालय निरीक्षक को जानकारी दी। 

शनिवार को कॉलेज के प्राधिकारी नियंत्रक यशपाल सिंह ने कॉलेज पहुंचकर जांच की। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से बयान लिए। इसके बाद शिक्षक के निलंबित की संस्तुति कर दी। दूसरी ओर, पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। सह जिला विद्यालय निरीक्षक व प्राधिकारी नियंत्रक यशपाल सिंह का कहना है कि छात्रा के साथ अभद्रता करने के मामले में जांच के आधार पर शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय टीम जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें