फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: खेलनवन स्कूल में छात्र छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़। खेलनवन स्कूल में पुलिस द्वारा आयोजित मिशन जागृति कार्यक्रम के तहत सभी छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया। पुलिस ने कहा कि अगर आपके पास कोई अंजान कॉल आ रही है और कोई ओटीपी मांग रहा है, तो इसकी जानकारी पुलिस को दें। यदि आप कहीं बाहर जा रहे हैं तो घर वालों को सूचना दें। पुलिस ने सभी छात्र छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए। इस मौके पर शेरगढ़ के थाना प्रभारी प्रदीप कुमार और एसएसआई संजीव कुमार तोमर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

लड़कियों के प्रति समाज में भेदभाव उचित नहीं

राधाकुंड। छटीकरा रोड स्थित आदि गौड़ शिक्षा निकेतन स्कूल में मिशन शक्ति के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के दौरान भक्तों ने समाज में लड़की के प्रति भेदभाव को खत्म करने की अपील की। स्कूल के प्रबंधक सुशीलकांत शर्मा ने कहा कि समाज में लड़कियों के साथ आज भी भेदभाव हो रहा है। जबकि समाज में बेटियों को समान अधिकार दिया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के दौर में लड़कियां अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। संवाद
घरेलू हिंसा और साइबर अपराध की दी विद्यार्थियों को जानकारी

बरसाना। मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत थाना बरसाना पुलिस ने आज हथिया गांव स्थित मेंदी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बालक और बालिकाओं को घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श तथा नाबालिगों से जुड़े संवेदनशील विषयों पर जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने छात्र छात्राओं को बताया कि मोबाइल और इंटरनेट के गलत इस्तेमाल से साइबर ठगी के खतरे बढ़े हैं और किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक की स्थिति में तुरंत 1930 पर शिकायत करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें