फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेयरवेल पार्टी में फोटो खींचने को लेकर छात्र-शिक्षक भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। नंदगांव रोड पर स्कूलों के छात्रों में जमकर मारपीट हुई। झगड़े के पीछे फेयरवेल पार्टी के दौरान नृत्य करती छात्राओं के फोटो खींचने का विवाद बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों स्कूल संचालकों को थाने ले आई, जहां बाद में सुलह हो गई।
विज्ञापन

नदंगांव रोड पर एक नर्सिंग होम के समीप वाली गली में सोमवार को एक स्कूल में फेयरवेल पार्टी चल रही थी, तभी पास के दूसरे स्कूल का छात्र पास के ही दुकान से सामान खरीदने गया था। वहां खड़े एक शिक्षक ने छात्र के साथ मारपीट कर दी। इससे आक्रोशित होकर छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिक्षक के साथ मारपीट कर दी। इससे मामला बढ़ गया। दोनों स्कूलों के संचालक आमने-सामने आ गए। दोनों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते वहां काफी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंच गई और दोनों स्कूलों के संचालकों को थाने ले आई।
एक स्कूल संचालक ने आरोप लगाया कि फेयरवेल पार्टी के दौरान छात्राएं नृत्य कर रही थीं तभी कुछ छात्र वहां आएं और मोबाइल से फोटो खींचने लगे। इसी को लेकर झगड़ा हुआ था। उधर दूसरे पक्ष ने संचालक के आरोपों को निराधार बताते हुए शिक्षक पर जबरन छात्र की पिटाई का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि दोनों स्कूल संचालकों में राजीनामा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें