फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हाईस्कूल की परीक्षा देने निकला था छात्र, घर लाैटी किशोर की लाश; परिवार में मचा कोहराम

Tue, 10 Mar 2026 07:57 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

छात्र का सिहोरा गांव में बोर्ड परीक्षा का सेंटर था। वह मंगलवार सुबह बाइक से परीक्षा देने के लिए सिहोरा जा रहा था। रास्ते में गोसना टीला के पास मैक्स पिकप ने बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
road accident. demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार छात्र में मैक्स पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त कर परिजन को सूचना दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जमुनापार के शाहपुर निवासी रोहित (16) हाईस्कूल के छात्र थे। सिहोरा गांव में बोर्ड परीक्षा का सेंटर था। वह मंगलवार सुबह बाइक से परीक्षा देने के लिए सिहोरा जा रहे थे। रास्ते में गोसना टीला के पास मैक्स पिकप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। 

मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ प्रीतम पाल ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें