फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'अधिकारियों की नकारात्मक सोच विकास में बाधा', राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं- जवाबदेही के साथ करें कार्य

Tue, 10 Mar 2026 07:42 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

राज्यपाल ने सुझाव दिया कि विद्यार्थियों की सहभागिता से सहकारी मेस प्रणाली विकसित की जा सकती है, जिससे छात्रों को पौष्टिक और किफायती भोजन उपलब्ध हो सके। उन्होंने छात्रावासों की आधारभूत संरचना और सामुदायिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
पं दीनदयाल उपाध्याय पशु चिक्तिसा विज्ञान विश्वविद्यालय के पंचदश दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करती र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि अधिकारियों की नकारात्मक सोच और उदासीन कार्यप्रणाली कई बार संस्थानों के विकास में बाधा बन जाती है। सकारात्मक सोच और जवाबदेही के साथ कार्य करने से ही व्यवस्था में सुधार संभव है। यह विचार उन्होंने उत्तर प्रदेश पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान (दुवासु) के 15वें दीक्षांत समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने उच्चाधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाया। 
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि अधिकारियों की नकारात्मक मानसिकता सरकार को नुकसान पहुंचा रही है। अधिकारी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति के कार्य के मूल्यांकन पर भी जोर दिया। मंगलवार को आयोजित समारोह में उन्होंने विवि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए छात्र कल्याण से जुड़ी व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।

राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर आवासीय वातावरण, पौष्टिक भोजन और बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने सुझाव दिया कि विद्यार्थियों की सहभागिता से सहकारी मेस प्रणाली विकसित की जा सकती है, जिससे छात्रों को पौष्टिक और किफायती भोजन उपलब्ध हो सके। उन्होंने छात्रावासों की आधारभूत संरचना और सामुदायिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की जरूरत बताई।
विज्ञापन


कहा कि पशु चिकित्सा के विद्यार्थियों के इंटर्नशिप भत्ते में वृद्धि के लिए वह स्वयं प्रयास कर रही हैं क्योंकि युवा पशु चिकित्सक ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पशुपालन क्षेत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, भारत सरकार के आयुक्त डॉ. नवीन बी महेश्वरप्पा तथा विवि के कुलपति डॉ. अभिजित मित्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें