फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वार्ड-16 में गलियों का होगा निर्माण, लोगों की राह होगी आसान

विज्ञापन
गोविंदनगर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग
विज्ञापन
मथुरा। वार्ड-16 के बाकलपुर में 1.58 करोड़ रुपये की लागत से गलियों का निर्माण होगा। सोमवार को सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने शिलान्यास किया है। साथ ही कहा है कि निर्माण के बाद लोगों की राह आसान होगी और आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन

इन गलियों की लंबाई करीब 1865 मीटर है। इसमें वार्ड की करीब 26 गलियां शामिल हैं। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि वर्तमान में गलियां जर्जर हैं। किसी में इंटरलॉकिंग उखड़ी पड़ी है तो किसी में कच्चे रास्ते हैं। इससे स्थानीय लोगों को रात के समय आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने वार्ड की गलियों का निर्माण कराने की मांग की थी।
जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा इन गलियों के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इनके निर्माण में 1.58 करोड़ रुपये की लागत आएगी। प्रस्ताव पर शासन से मंजूरी मिलने के बाद सोमवार को कार्य का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया है कि निर्माण के बाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों की राह आसान होगी। कार्यक्रम के दौरान हाकिम सिंह, टीटू राघव, ज्ञानेंद्र राणा, भानू प्रताप सिंह, ठा. जितेंद्र सिंह और सोनू ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


गोविंद नगर में आरसीसी रोड का होगा निर्माण
गोविंद नगर में क्षेत्रीय पार्षद नीरज वशिष्ठ ने सोमवार को गोविंद कैंटीन से गिरधारी लाल के मकान तक बनने वाली आरसीसी रोड का शिलान्यास किया। इसके निर्माण में 9.80 लाख रुपये की लागत आएगी। इस दौरान महेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, हिमांशु अग्रवाल, अरुण गोयल और अविरल बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें