फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नाम बदलकर नौकरी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैंत पुलिस ने एक रिसोर्ट में नाम बदलकर नौकरी करने वाले युवक को स्थानीय लोगों की शिकायत पर गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो आधार कार्ड मिले हैं। इसमें एक में नाम हिंदू और दूसरे में मुस्लिम लिखा हुआ है।
विज्ञापन

वृंदावन के सौ फुटा रोड स्थित राधेकुंज आश्रम के मुकेश कुमार उर्फ मुकंददास महाराज ने थाना जैंत में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में बताया कि चंद्रिका रिसोर्ट पर मुस्लिम युवक हिंदू नाम से नौकरी कर रहा है। इसके चलते लोगों का धर्म भ्रष्ट हो रहा है। इस पर पुलिस ने चंद्रिका रिसोर्ट पर जानकारी की तो मामला सही मिला। पुलिस ने होटल में काम करने वाले युवक अलीगढ़ के कोल क्षेत्र के मोलाना आजाद नगर निवासी
इरशाद गौरी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से इसी पते का दूसरा आधार कार्ड भी मिला, जिस पर नाम बालाजी पुत्र राजवीर लिखा हुआ था। सोमवार को मामले में पुलिस ने आधार कार्ड की जांच की तो पता चला कि इरशाद अपना नाम बदल कर बालाजी के नाम से रिसोर्ट में नौकरी कर रहा था। सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें