वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भीड़ नियंत्रण को लेकर प्रशासन व्यापक प्लान बनने जा रहा है। श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन हाईपावर्ड कमेटी की बैठक में इस पर मंथन किया जाएगा। आगामी बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। जिसमें श्रद्धालुओं को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। मंदिर मार्ग पर आ रही परेशानियों को भी दूर कराने के लिए कमेटी योजना तैयार कर रही है। वहीं मंदिर में मोबाइल के प्रयोग से आ रही परेशानियों पर मंथन होगा। मंदिर के लिए सर्वसम्मति से नए निर्णय लिए जाएंगे।
श्री बांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी की बैठक में इस बार मंदिर से जुड़े कई मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। मंदिर में अक्षय तृतीय पर मोबाइल से वीडियो बनाने को लेकर आई दिक्कतों को देखते हुए मंदिर में मोबाइल पर पाबंदी लगाने पर सहमति बन सकती है। साथ ही मंदिर में भीड़ नियंत्रण को लेकर मंदिर मार्ग पर रेलिंग, अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर विभागीय अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। कमेटी के सेवायत दिनेश गोस्वामी का कहना है कि आगामी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। संवाद