फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आंधी ने मचाई तबाही, बिजली ठप, पेड़ भी धराशायी

विज्ञापन
मथुरा। डैंपियर नगर में टूटा पेड़। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। बुधवार को दिन भर तेज धूप और गर्मी के बाद देर रात मौसम ने करवट बदल ली। रात 10 बजे के करीब धूलभरी तेज आंधी ने जमकर तबाही मचाई। जिले भर में जहां बिजली आपूर्ति बंद हो गई तो वहीं पेड़ टूटने से भी आवागमन बाधित रहा। देहात क्षेत्र में पेड़ टूटने की सूचनाएं अधिक रहीं।
विज्ञापन


साढ़े नौ बजे के करीब देहात क्षेत्र से तेज आंधी की शुरुआत हुई। गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव, मांट, सुरीर, शेरगढ़, बलदेव में तेज आंधी आई। धूलभरी आंधी इतनी तेज थी कि जो जहां था वहीं थम गया। बाजारों में दुकानदार किसी तरह सामान उड़ने से बचाने का प्रयास करते नजर आए। वहीं हवा इतनी तेज थी कि दुकानों पर लगे बोर्ड, होर्डिंग्स, टिनशेड उड़ गए। इसके अलावा कई जगह बिजली के खंभे और पेड़ भी टूट गए। बरसाना में गोवर्धन रोड पर पेड़ टूटकर गिरने से रास्ता बाधित हो गया।
अन्य क्षेत्रों में भी पेड़ टूटने से आवागमन बाधित हुआ। शहर में भी हालात कुछ ऐसे ही रहे। रात 10 बजे के करीब अचानक आई आंधी से बचने के लिए लोग बाजारों और सड़कों पर आसरा ढूंढते नजर आए। वहीं बिजली आपूर्ति शहर में भी बंद रही। आंधी के चलते कई जगह बिजली के खंभे और लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। करीब 20 मिनट बाद ही आंधी रुकने के बाद विद्युत निगम ने लाइनों की पेट्रोलिंग शुरू करा दी है।
विज्ञापन

आंधी की रफ्तार को देखते हुए विद्युत निगम भी चिंतित है। निगम को बड़ा नुकसान होने की आशंका सता रही है। हालांकि वास्तविक स्थिति पेट्रोलिंग के बाद ही साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें