फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 ‘स्वच्छता दूत’ बता रहे खुले में शौच के नुकसान

Fri, 29 Apr 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के 111 गांवों चल रहा अभियान - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
अक्षयपात्र फाउंडेशन ने शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता विषयक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें वर्ल्ड बैंक की ओर से आए सलाहकार ने मिशन से जुडे़ लगभग 60 ट्रेनरों (स्वच्छता दूत) को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि स्वच्छ भारत निर्मल भारत की दिशा में आगे बढ़ने के लिए बेहद आवश्यक है कि ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में शौच की आदत को छोड़ना होगा। इसके लिए गांवों में रहने वाले लोगों को खुले में शौच के नुकसान के बारे में बताने के साथ सभी को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जाएगा।

जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को जागरूक होना पड़ेगा। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


वर्ल्ड बैंक के सलाहकार सीताराम शरणागत ने कहा कि आज भी गांवों में अधिकांश लोग खुले में शौच जाते है। इसे रोकने के लिए जन जागरूकता जरूरी है। हमें लोगों को शौचालय का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास एके वाजपेयी ने बताया कि मथुरा जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 111 गांवों को शामिल किया गया है।

इन गांवों में शौचालय निर्माण के साथ लोगों को खुले में शौच न करने के प्रति जागरूक करने का कार्य भी किया जा रहा है। इसके लिए लगभग 60 ट्रेनर (स्वच्छता दूत) गांवों में जाकर ग्रामीणों को स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें