फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा के राया में बवाल, मामूली विवाद के बाद जमकर हुआ पथराव; पुलिस फोर्स तैनात

Thu, 05 Feb 2026 01:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के थाना राया क्षेत्र के मोहल्ला व्यापारियान मेंमथुरा के थाना राया क्षेत्र के मोहल्ला व्यापारियान में दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी ने अचानक उग्र रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर छतों से जमकर ईंट-पत्थर फेंकने लगे।
 
विज्ञापन
पथराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना राया क्षेत्र के मोहल्ला व्यापारियान में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो पक्षों में पथराव शुरू हो गया। मामलू विवाद ने इस कदर तूल पकड़ लिया कि  जमकर ईंट-पत्थर फेंके गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही थाना राया पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने एक पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें