फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मंत्री थे तब जनता से दूर रहे, अब याद आए काम : मदन मोहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा ने पूर्व ऊर्जा मंत्री विधायक श्रीकांत शर्मा द्वारा नेशनल चेंबर ऑफ कॉमर्स में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कहा है कि जिस दौरान वह ऊर्जा मंत्री रहे उस समय जनता की सुनी नहीं और अब उन्हें जनता की मूलभूत समस्याएं याद आ रहीं हैं। वह बिजली, पानी, सड़क की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंत्री की कुर्सी पर बैठकर काम करने में और विधायक के रूप में काम करने में बहुत अंतर है। मंत्री रहते हुए जनता से मिलने का समय नहीं था और इनके भाई-भांजे जनता को चुंगल में फंसाते रहते थे। विकास के नाम पर मथुरा-वृंदावन में कोई स्थायी काम नहीं कराया।
जिनसे जनता को आराम मिले। नगर निगम मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण व ब्रज तीर्थ विकास ट्रस्ट के कामों को अपना काम बताकर श्रेय लूटते रहे। महानगर अध्यक्ष ने कहा पहले मथुरा-वृंदावन में जो विकास के कार्य हुए हैं, वो पूर्व सीएलपी लीडर व पूर्व विधायक प्रदीप माथुर द्वारा कराए गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें