फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रालोद नेता को भाजपा में शामिल करने पर प्रदेश नेतृत्व ने लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रालोद नेता यशवीर सिंह सिसोदिया को भाजपा में शामिल कराने पर प्रदेश नेतृत्व ने रोक लगा दी है। रालोद नेताओं की आपत्ति के बाद भाजपा ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


बीते दिनों कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा का दामन थामने का एलान किया था। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय का कहना है कि पार्टी नियमानुसार भाजपा की सदस्यता के लिए एक निश्चित समय होता है। फिलहाल पार्टी नेतृत्व ने उनकी सदस्यता पर रोक लगा दी है।

यशवीर ने मामले को बेतुका बताया
इधर, यशवीर सिंह खुद को भाजपाई बता रहे हैं। उनका कहना है कि कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में चौमुहां मंडल अध्यक्ष मुरारीलाल ने उन्हें सदस्यता दिलाई है। भाजपा का दामन थामने के बाद उनके विरोधी सक्रिय हो गए हैं। इसलिए ऐसी अफवाहें सामने आ रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें