मथुरा। जिला फुटबॉल संघ क्रीड़ा भारती एवं किशोरी रमण महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में पं. गौरीदत्त चतुर्वेदी मेमोरियल का मैच किशोरी रमण महाविद्यालय के मैदान में खेला गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर निगम के मेयर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने पं. गौरीदत्त चतुर्वेदी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उद्धघाटन मैच मॉडर्न क्लब मथुरा एवं टाइगर क्लब मांट के बीच खेला गया। जिसमें टाइगर क्लब मांट ने मॉडर्न क्लब को 1-0 से हराया। सर्वेश सोलंकी एवं वनोदपाल रेफरी व लाइनमैन के रूप में विशाल ने योगदान दिया।
किशोरी रमण महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. हरी राज सिंह, खेल सचिव डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय, इंडियन ऑयल सॉफ्टबॉल संघ के प्रमोद कुमार गौतम, टेनिस संघ के प्रदीप प्रकाश, मुकेश यादव, राकेश शर्मा, सैलेश शर्मा, ओलंपिक संघ के सचिव महेन्द्र सिंह राजपूत, जिला तैराकी संघ के सचिव असलम खां, जिला जिम्नास्टिक के सचिव सीपी शर्मा, डॉ. कुलविन्दर सिंह बग्गा, योग संघ के अध्यक्ष पदम सिंह कौन्तेय, देवदत्त, शिवदत्त चतुर्वेदी, प्रमिला देवदत्त, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (औटा) के उपाध्यक्ष डॉ. अमर कुमार धारीवाल आदि थे। संवाद