फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत करंट से कचरा बीन रहे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। छाता कोतवाली के गांव पसौली में विद्युत निगम की लापरवाही के चलते एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ गई। सात माह से नहीं बदले गए बिजली के टूटे खंभे व तार के बारे में ग्रामीणों ने अवगत कराया था लेकिन अधिकारी इस ओर आंखें मूंदे रहे।
विज्ञापन

हृअल बसर (27 वर्ष) अपने भाई इरशाद हुसैन निवासी छटीकरा के साथ सुबह प्लास्टिक का कचरा बीनने के लिए निकला था। गांव पसौली में दोनों भाई कचरा बीन रहे थे। इसी दौरान पोखर के किनारे कचरा बीनते समय अचानक हृअल बसर का हाथ टूटे पड़े बिजली के तार से छू गया। कुछ दूरी पर प्लास्टिक बीन रहे उसके भाई इरशाद हुसैन ने जब अपने भाई को बिजली के तार की चपेट में देखा तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने चौमुहां विद्युत सब स्टेशन पर फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई। तब तक युवक दम तोड़ चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि 7 माह पूर्व गांव से बाहर स्थित पोखर किनारे लगा बिजली का खंभा टूट गया था, जिसके तार नीचे पड़े हुए थे। उन्हीं में से एक बिजली का तार बबलू के पेड़ों के ऊपर होता हुआ पोखर के किनारे पड़ा था। उसी तार में आ रहे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। ग्रामीणों का कहना था कि इस संबंध में कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें