फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विशेष सचिव ने छटीकरा ग्राम पंचायत का हाल जाना

विज्ञापन
डीपीआरओ, सचिव और प्रधान समेत अन्य के साथ बैठक करते विशेष सचिव।
विज्ञापन
मथुरा। पंचायत राज विभाग के विशेष सचिव राजेश कुमार त्यागी ने रविवार को छटीकरा ग्राम पंचायत का हाल जाना। उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक शौचालय, जल जीवन मिशन, कूड़ा से कंचन केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही सभी जगहों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने श्रीबांकेबिहारी का भी आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी संवाद किया। महिलाओं ने साफ-सफाई नहीं होने, रोजाना कूड़ा नहीं उठाने, जलभराव और राशन नहीं मिलने की समस्याएं बताईं। उन्होंने इसका समाधान कराने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा उन्होंने पंचायत भवन में डीपीआरओ धनंजय जायसवाल व पंचायत सहायक समेत अन्य साथ समीक्षा बैठक की। साथ ही 15वां वित्त आयोग एवं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कराए गए कार्यों का हाल जाना।

इस दौरान प्लास्टिक मुक्त ब्रज की रज के बारे में जानकारी ली। सचिव ने बताया है कि रोस्टर बनाकर ई-रिक्शा द्वारा घर-घर से कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है। ग्राम पंचायत से लगभग चार क्विंटल प्लास्टिक इकट्ठी कर ली गई है।इस दौरान विशेष सचिव ने निर्देशित किया है कि पंचायत घर पर दी जाने वाली जनसेवाओं के नाम को पंचायत घर पर लिखवाया जाए। इस दौरान प्रधान नरेंद्र कुमार, सचिव गोपाल सिंह, पवन वर्मा, रामकुमार, नानकराम समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें