फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लठामार होली के लिए सीएम योगी को भेजा विशेष निमंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगांव(मथुरा)। नंदगांव में लठामार होली 9 मार्च को आयोजित होगी। इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को ललित बिहारी मंदिर के महंत बाबा बलराम दास ने विशेष निमंत्रण पत्र भेजा है। निमंत्रण पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय में भेजा गया है। महंत ने पत्र में लिखा है कि ब्रज की संस्कृति और परंपरा से जुड़े इस अनोखे पर्व में मुख्यमंत्री की उपस्थिति न केवल श्रद्धालुओं के लिए गौरव की बात होगी, बल्कि इस आयोजन को और भव्यता प्रदान करेगी। संवाद
विज्ञापन


गोबो लाइट से जगमग होंगी नंदगांव की गलियां

नंदगांव। भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली नंदगांव इस बार लठामार होली के रंगों के साथ ही गोबो लाइट से जगमग होगी। प्रेम के इस अनोखे पर्व के लिए कस्बे की गलियों को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। लठामार होली चौक, रंगीली गली, कांगा गली और भूरे का थोक समेत कई स्थानों पर गोबो लाइटें लगाईं जा रहीं हैं। जिससे नगर की सड़कें रंगोली की तरह दिखाई देंगी। श्रद्धालु इन चलती फिरती रोशनी में सेल्फी भी ले सकेंगे। चेयरमैन प्रतिनिधि भीम चौधरी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण के निर्देशों पर कस्बा को सजाया जा रहा है। एमवीडीए की ओर से नगर को लाइटों ंसे सजाया जा रहा है। इस व्यवस्था का उद्देश्य पर्यटकों को आकर्षित करना और इस आयोजन को और भव्य बनाना है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें