फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2025: मथुरा में शाम 7.30 बजे बजे होगा रावण के पुतले का दहन, प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े प्रबंध

Thu, 02 Oct 2025 11:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में दशहरा मेला को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं।  रामलीला मैदान में शाम 7.30 बजे 85 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। 
विज्ञापन
रावण दहन (File Photo) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजयदशमी के अवसर पर आज शहर में भव्य दशहरा मेला आयोजित किया जाएगा। जिसमें रावण का पुतला दहन कर नगरवासियों को बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाएगा। श्रीरामलीला सभा द्वारा रामलीला मैदान में शाम 7.30 बजे 85 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा।
विज्ञापन


कमेटी ने भरतपुर और शिवाकाशी से आतिशबाजी मंगाई है। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि इस बार रावण के मुख में आतिशबाजी लगाई गई हैं। जैसे ही श्रीराम तीर चलाएंगे, रावण के मुख से चिंगारियां फूटेंगी। ऐसा प्रतीत होगा जैसे रावण हंसता हुआ दहन हो रहा है।

इसके अलावा दो अन्य स्थानों पर भी विजयदशमी का आयोजन किया जाएगा। श्री सदर बाजार कमेटी और श्रीरामलीला कमेटी औरंगाबाद की ओर से रावण के पुतले का दहन का कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगा। इस परंपरा के अनुसार श्रीराम पहले महाविद्या के मंदिर में पूजा करेंगे। इसके बाद रावण और श्रीराम के युद्ध का मंचन होगा।
विज्ञापन


इसके बाद रावण के पुतले को जलाया जाएगा। सुबह से ही मेले में श्रद्धालुओं, बच्चों और युवाओं की भीड़ रहेगी। मेले की व्यवस्था के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें