फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमानंद महाराज नहीं आए...मथुरा के इस गांव में थी संत के आगमन की सूचना, फिर भक्त हो गए निराश

Thu, 02 Oct 2025 11:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के गांव बाद में संत प्रेमानंद के आने की सूचना पर भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। फिर सूचना मिली की अब संत नहीं आ रहे हैं। इस सूचना के बाद भक्त निराश हो गए। 
विज्ञापन
बाद गांव के श्रीजी मंदिर में प्रसाद ग्रहण करते भक्त।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमानंद महाराज के आने की सूचना पर रिफाइनरी क्षेत्र के बाद गांव में भक्त उमड़ पड़े। बुधवार दोपहर तक बजे तक सड़क और मंदिर परिसर भक्तों से भरा रहा। लोग घंटों खड़े रहकर इंतजार करते रहे। वहीं जब प्रेमानंद महाराज के नहीं आने की भनक लगी तो भक्त निराश हो गए।
विज्ञापन


बाद गांव के निवासी लोकेंद्र ने बताया है कि गांव में महाराज जी के आने की जानकारी मिली थी। इससे बुधवार सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लग गया। वहीं दोपहर में माइक से अनाउंस हुआ कि महाराज नहीं आएंगे। घोषणा सुनकर लोगों के चेहरे उतर गए। महाराज के शिष्यों ने व्यवस्था संभाली। उन्होंने भक्तों से संवाद किया। इसके बाद लोगों ने मंदिर में पौधारोपण और सेवा कार्य किया। लोगो ने भंडारे का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें