छाता। दीपोत्सव का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को एसपी देहात आलोक राज नारायण ने क्षेत्र की कमान संभाल ली है। एसपी ने सीओ छाता भूषण वर्मा के साथ छाता से बरसाना मार्ग चौराहा पर पैदल गश्त कर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। बिना नंबर प्लेट और संदिग्ध वाहनों चालकों से पूछताछ की गई। एसपी देहात ने मीडिया को बताया कि त्योहार के मद्देनजर सीमावर्ती स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इधर उपनिरीक्षक शकुन वेदवान के नेतृत्व में एंटी रोमियो स्क्वॉड ने मुख्य बाजारों में पैदल गश्त कर महिलाओं, युवतियों से संवाद कर उन्हें निर्भीक होकर खरीदारी करने का भरोसा दिलाया। संवाद
-
नगर से देहात तक रही गश्त
बलदेव। त्योहार पर पुलिस मुस्तैद नजर आ रही है। नगर के बाजारों, चौराहों, मंदिर व भीड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। सीओ संजीव कुमार राय व थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा नगर एवं देहात क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मुस्तैद हैं। संवाद
-
राया में पीस कमेटी का आयोजन
राया । थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी महावन की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें त्योहार शांतिपूर्ण मनाने पर विचार विमर्श किया गया। सीओ महावन संजीव कुमार राय ने बताया कि धनतेरस से दिवाली तक मांट रोड, राम मंदिर, कटरा बाजार में सादा कपड़ों में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। बिना लाइसेंस के आतिशबाजी की बिक्री नहीं होगी। सीओ ने मय पुलिसबल के कस्बे में भ्रमण किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, भूपेश अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, मुन्नालाल अग्रवाल, श्यामवीर चौधरी, रंजीत शर्मा, अमित गर्ग, सचिन अग्रवाल, रामकुमार, सुरेश आदि मौजूद रहे। संवाद