सदर के सेंट्रल मेथॉडिस्ट चर्च में प्रभु यीशु आराधना करते हुए लोग।
मथुरा। ईस्टर के अवसर पर रविवार सुबह श्रद्धालुओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान की खुशी में भजन-कीर्तन करते हुए जुलूस निकाला। प्रभु यीशु के जीवित होने का संदेश सुनाया गया। इसके बाद अनुयायी गिरजाघरों में एकत्रित हुए और विशेष प्रार्थना सभाओं में शामिल हुए।
श्रद्धालुओं ने प्रभु के जी उठने की खुशी में गीत गाकर उत्सव मनाया। ईसाई समाज में ईस्टर एग बांटने और उपहार देने की परंपरा निभाई गई। सेंट्रल मेथॉडिस्ट चर्च में पास्टर रेव्ह श्रीपाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने मृत्यु पर विजय प्राप्त की और पुनर्जीवित होकर मानवता को प्रेम व सत्य का मार्ग दिखाया। सीएनआई चर्च में पास्टर रेव्ह आर. विक्टर ने कहा कि इसी दिन यीशु मसीह अपने बलिदान के तीसरे दिन पुनः जीवित हुए। सेक्रेड हार्ट चर्च में फादर एलिस ने कहा कि यीशु मसीह ने मानवता के पापों के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। इस अवसर पर निशा विक्टर, नितिन, रितु जौहरी, एमएस राव, सुधा, रत्न, रीना मसीह, दीपक मसीह, एंजिल, जायन आदि मौजूद रहे।