फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमिस्त्री, पत्थर कारीगर और दर्जी के बेटों ने जेईई मेन में सफलता पाई

Fri, 28 Apr 2017 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
योगेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन के परिणाम में जिले के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। कई गरीब परिवाराें के विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। निमित्त मात्र सोसाइटी की ओर से संचालित लक्ष्य-30 के 30 में से 28 विद्यार्थी सफल हुए हैं। इसमें राजमिस्त्री, पत्थर कारीगर और दर्जी के बेटों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। 
विज्ञापन


निमित्त मात्र सोसाइटी लक्ष्य-30 के तहत प्रवेश परीक्षा के आधार पर गरीब परिवारों के 30 मेधावी विद्यार्थियाें का चयन करता है। इनको नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है। इसी संस्थान के योगेश कुमार ने 360 में 153 अंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। यह विलासगंज, अवधपुरी बोदला के रहने वाले हैं। पिता खूबचंद राजमिस्त्री हैं। 

इनको महीने में पूरे दिन काम भी नहीं मिलता। मां गंगादेवी गृहणी हैं। खूबचंद मेहनत-मजदूरी करके योगेश के साथ छोटे बेटे पंकज (कक्षा 11) को पढ़ा रहे हैं। योगेश का कहना है कि पिता की मेहनत को सार्थक बनाने के लिए वह जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। रोजाना आठ से दस घंटे पढ़ाई करते हैं। 
विज्ञापन

 
लक्ष्य-30 के ही छात्र हर्षित वर्मा ने 112 अंक हासिल किया है। इनका परिवार बोदला में रहता है। पिता वितेंद्र वर्मा पत्थर के कारखाने में कारीगर हैं। वहीं मुकुल वर्मा ने जेईई मेन में सफलता प्राप्त की है। उनके पिता कपड़ा सिलने का काम करते हैं। लक्ष्य-30 के एकेडमिक हेड प्रो. एससी अग्रवाल ने 30 में से 28 विद्यार्थियों के सफल होने पर खुशी जाहिर की है। 
   जेईई मेन के परिणाम में विद्यार्थियों की बल्ले-बल्ले जेईई मेन के परिणाम ने विद्यार्थियों को खुश कर दिया है। मेरिट नीचे जाने से विद्यार्थियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। मेन में उत्तीर्ण होने के बाद जेईई एडवांस का रास्ता खुल गया है। बड़ी संख्या में विद्यार्थियाें ने 360 में से 250 से अधिक हासिल किए हैं। शहर के रवि गुप्ता ने 305, सुयश ने 287, चंद्रपाल ने 276, संस्कार ने 269, निखिल गुप्ता ने 257, यमी ने 254, पूर्वी ने 252, कुनाल कुमार ने 241, प्रद्युमभन सिकरवार ने 223, अनिकेत ने 222, गौरव शर्मा ने 219, विकास उपाध्याय ने 218, वैभव विष्ट ने 217, मंदीप कुमार ने 209 अंक हासिल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें