फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 7 दिन पहले से गूंजेंगे सोहर और बधाई गीत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी वृंदावन। शासन और प्रशासन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी-2026 पर मथुरा-वृंदावन आने वाले देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं के लिए अभूतपूर्व तैयारियां करने जा रहा है। कान्हा के जन्म सात दिन पहले से ही उत्सव जैसा नजारा नजर आने लगेगा। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मचेगी और सोहर-बधाई गाए जाएंगे। शहर को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। प्रमुख स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट और जनपद की सीमाओं पर स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। पार्किंग, ट्रैफिक, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान परिसर स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन्माष्टमी से पहले सभी चौराहों, मार्गों और धार्मिक स्थलों की सजावट कर ली जाए। विद्युत खंभों पर तिरंगा लाइटिंग की जाए। ट्रैफिक डायवर्जन का प्रचार-प्रसार किया जाए। पार्किंग स्थलों की नंबरिंग कर दिशा-सूचक (साइन बोर्ड) लगाए जाएं।
मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी ओपन एयर थिएटर और ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराए जाएं। मुख्य पर्व से सात दिन पहले प्रमुख चौराहों और मार्गों पर मंच तैयार कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शुरू करा दी जाएं। चिकित्सा सेवा, अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस और बाइक एंबुलेंस की तैनात की जाए। स्वास्थ्य शिविरों में 24 घंटे डॉक्टरों और दवाओं की उपलब्धता व निजी और सरकारी अस्पतालों की मैपिंग की जाए। सूचना विभाग को निर्देश दिए कि शहर में जगह-जगह एलईडी वैन और बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ठाकुरजी के लाइव दर्शन की व्यवस्था की जाए। होर्डिंग और स्टैंडी के जरिए आयोजन का प्रचार किया जाए। स्वच्छता और पेयजल के लिए भी विशेष टीमें तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें