फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अध्यक्ष पद पर राजन पाठक का निर्विरोध निर्वाचन तय

विज्ञापन
माथुर चतुर्वेद परिषद चुनाव के लिए नामांकन करते समाज के लोग।
विज्ञापन
मथुरा। माथुर चतुर्वेद परिषद के त्रिवार्षिक चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 14 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सबसे अधिक छह नामांकन मंत्री पद के लिए और चार उपाध्यक्ष पद के लिए प्राप्त हुए, जबकि अध्यक्ष और महामंत्री पद पर एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन किया। रविवार को निर्वाचन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी उमेश चतुर्वेदी एवं संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए राजन पाठक, महामंत्री पद के लिए संजय चतुर्वेदी (एल्पाइन) तथा आय-व्यय निरीक्षक (ऑडिटर) पद के लिए आशीष चतुर्वेदी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
उपाध्यक्ष पद के लिए योगेंद्र चतुर्वेदी, देवेंद्र चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी ‘मौला’ और राजेश चतुर्वेदी मैदान में हैं। मंत्री पद के लिए संजय चतुर्वेदी, हरदेव चतुर्वेदी, श्याम ‘मोनू’ चतुर्वेदी, अनिरुद्ध चतुर्वेदी, अनिल चतुर्वेदी ‘पमपम’ और सुशांत चतुर्वेदी ने नामांकन किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। वैध पाए गए नामांकनों की सूची उसी दिन जारी की जाएगी। इसके बाद 5 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक समन्वय समिति की बैठक होगी और दोपहर 12 बजे सभी पदों पर निर्वाचित प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। इसी दिन शाम 4 बजे विश्राम घाट पर यमुना पूजन का कार्यक्रम भी आयोजित होगा।
इस दौरान परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक, संरक्षक गिरधारी लाल पाठक, नवीन नागर, दिनेश पाठक, महामंत्री राकेश तिवारी, उपाध्यक्ष शिवकुमार चतुर्वेदी, रंजीत पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें