फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज हित में नहीं है मंदिर अधिग्रहण का प्रस्ताव

Thu, 10 Dec 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर अधिग्रहण के प्रस्ताव के विरोध में धर्म रक्षा संघ के तत्वावधान में क्रमिक अनशन गुरुवार को भी जारी रहा। अनशन को विभिन्न संगठनों ने समर्थन देते हुए सरकार के फैसले का विरोध किया।
विज्ञापन

धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि सरकार का यह कदम समाज हित में नहीं है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रादेशिक अध्यक्ष डा. विनोद बनर्जी ने कहा कि मंदिर अधिग्रहण सामाजिक कार्य नहीं है। ऐसे धर्म विरोधी कार्य की हम सब शिक्षक कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। मथुरा कृष्ण जन्मभूमि के प्रबंधक कपिल शर्मा ने कहा कि हिंदू मंदिरों के प्रति सरकार का नजरिया भेदभाव पूर्ण भरा रहा है। गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि सपा सरकार को मंदिर अधिग्रहण प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से वापस लेना चाहिए। इस अवसर पर अतुल कृष्ण गोस्वामी, गौरव गोस्वामी, प्रदीप गोस्वामी, ब्रजेश गोस्वामी, रजत गोस्वामी, बालकृष्ण गोस्वामी, घनश्याम गोस्वामी आदि उपस्थित थे।  उत्तर प्रदेश सेवा निवृत्त शिक्षक समिति के महामंत्री अमरनाथ गोस्वामी और चंद्रलाल शर्मा ने कहा कि सरकार मंदिर अधिग्रहण के अपने पूर्वाग्रह को त्यागकर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए और मंदिर के विकास की योजना बनाए। चंद्रप्रकाश द्विवेदी, महाजीत शर्मा, मधुर बिहारी गोस्वामी, ओम प्रकाश गौतम, हर्ष वर्धन गोस्वामी, डा. रूप किशोर, मूल बिहारी आदि उपस्थित थे। वहीं कांग्रेसी नेता कुंवर मानवेंद्र सिंह ने सरकार के प्रस्ताव को गलत ठहराया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें