फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल भर बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं

Thu, 10 Dec 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर में भूमिगत विद्युत केबल बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है लेकिन खोदी गई सड़कों की मरम्मत अब तक नहीं हुई है। कार्य समाप्ति का एक वर्ष बीतने के बाद भी नगर की कुंज गलियां और मुख्य सड़कें उखड़ी पड़ीं हैं। कार्यदायी संस्था और पालिका की अनदेखी से आम जन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रवि कुमार, ब्रजेश, विनोद कुमार का कहना है कि संस्था केईआई ने कार्य पूरा होने के बाद भी सड़कों को जस का तस खोदा हुआ छोड़ दिया है। जर्जर सड़कों की अस्थायी मरम्मत भी नहीं की गई। बाजारों और प्रमुख मार्गों पर गहरे गड्ढे हैं। कुंज गलियों से निकलना भी दूभर हो रहा है। गांधी नगर, हरिनिकुंज से लेकर दुसायत, बांके बिहारी मंदिर मार्ग, सीएफसी चौराहा, मथुरा दरवाजा, राधा निवास, गौरा नगर कालोनी, मोतीझील, उठखंभा, बढ़वाला मोहल्ला और रतनछतरी क्षेत्र में तो पैदल चना भी दूभर है। सभासद जमुना प्रसाद उपाध्याय, प्रेम किशोर गौतम ने कहा कि सड़कों की मरम्मत के कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी नगर पालिका प्रशासन और विद्युत विभाग समस्या से बेखबर है।
विज्ञापन

 



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें