फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के दो हॉस्टल पड़े हैं जीर्णशीर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। समाज कल्याण विभाग द्वारा छात्रों के लिए लाखों रुपये की लागत से बने दो हॉस्टल जीर्णशीर्ण हालत में हैं। इनमें विगत कई वर्षों से एक भी छात्र नहीं है। शासन को अधूरी जानकारी दिए जाने पर शुक्रवार को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में समाज कल्याण अधिकारी से इनकी विस्तृत जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

लाखों रुपये की लागत से समाज कल्याण विभाग द्वारा हसनपुर मांट में दो छात्रावास तैयार कराए गए थे। इन छात्रावास की देखरेख नहीं हो पाई जिसके चलते यह जीर्णशीर्ण हो गए। इनकी जानकारी पूर्व में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रमुख सचिव समाज कल्याण ने मांगी थी लेकिन विस्तृत जानकारी न भेजे जाने पर शुक्रवार को शासन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान समाज कल्याण अधिकारी से इस संबंध में जानकारी देने के निर्देश दिए। निर्देश दिए कि दोनों छात्रावासों के संबंध में वह विस्तृत जानकारी भेजें, जिसमें शौचालय, कमरे आदि के फोटो भी शामिल हों। समाज कल्याण अधिकारी करुणेश त्रिपाठी ने बताया कि पहले हमारे यहां से विस्तृत जानकारी नहीं भेजी जा सकी थी अब हम विस्तृत जानकारी भेज रहे हैं।
छात्रों को नहीं मिला छात्रावासों का लाभ
हसनपुर मांट में छात्रावासों का निर्माण का लाभ छात्रों को नहीं मिला। इस क्षेत्र में दूर-दूर तक कोई विद्यालय नहीं हैं। जिसके चलते यहां पर शुरुआत में तो छात्र नहीं आए। बाद में छात्र आए भी तो उन्हें ग्रामीणों ने पीटकर भगा दिया। जिसके बाद विभाग ने भी इस ओर से आंखें मूंद लीं जिससे छात्रावास जर्जर स्थिति में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें