फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसके शर्मा समेत पांच ने दाखिल किया पर्चा

Sun, 22 Jan 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
नामांकन
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी एसके शर्मा समेत पांच प्रत्याशियों ने शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। सीपीआई के उम्मीदवारों ने भी पर्चा दाखिल किया। निर्दलीय प्रत्याशी भी दावेदारी करने पहुंचे। अब तक पांच दिनों में 14 प्रत्याशी अपना पर्चा दाखिल कर चुके हैं।  
विज्ञापन


मथुरा जनपद की पांच विधानसभा सीटों के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया का शनिवार को पांचवा दिन था। सुबह को मांट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार एसके शर्मा ने नामांकन कराया। नामांकन पत्र के साथ ही शपथ पत्र भी दाखिल किए गए। पदम सिंह शर्मा, रविकांत गर्ग, मुकेश वार्ष्णेय, मधु शर्मा, प्रणतपाल, तेजबहादुर, मयंक गौतम, मुकेश गौतम आदि उपस्थित रहे।

इसके बाद सीपीआई उम्मीदवार के रूप में मथुरा विधानसभा क्षेत्र से गफ्फार अब्बास और छाता विधानसभा क्षेत्र से कुलभानू कुमार ने पर्चा दाखिल किया। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में छाता विधानसभा से ही मोनी फलाहारी बाबा ने भी नामांकन किया। इनके अलावा राष्ट्रीय समाजवादी पार्टी सेक्यूलर के उम्मीदवार अंकित चतुर्वेदी ने मथुरा विधानसभा से नामांकन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें