फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: छठा न्यूज मेकर्स अवॉर्ड आज

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। एलर्ट सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित छठा न्यूज मेकर्स अवॉर्ड इस वर्ष समाज की उन छुपी प्रतिभाओं को सम्मानित करेगा जो विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं, लेकिन अब तक मंच और पहचान से वंचित रहे हैं।
विज्ञापन


पांच सितंबर को यह कार्यक्रम निधिवन सरोवर होटल, रुक्मिणी विहार में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी गुरुवार को पत्रकार वार्ता के दौरान दी गई। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एलर्ट सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी विगत पांच वर्षों से न्यूज मेकर्स अवॉर्ड का आयोजन कर रही है, जिसका उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वालों को पहचान और सम्मान देना है। संस्था के अध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि इस वर्ष 30 विभूतियों को अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।
इन विभूतियों का चयन शिक्षा, साहित्य, संगीत, चिकित्सा, पत्रकारिता, पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में कार्य करने वालों में से किया गया है। कार्यक्रम के संयोजक शिवाल गांधी ने कहा कि यह मंच उन प्रतिभाओं को सामने लाने का कार्य कर रहा है, जिन्हें अभी तक पर्याप्त अवसर या पहचान नहीं मिल पाई है। कार्यक्रम के अंतर्गत दिए जाने वाले अवॉर्ड की ट्रॉफी का अनावरण सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सिंह और समिति के अन्य सदस्यों द्वारा किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें