फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दशलक्षण महापर्व पर त्याग का दिन मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। 1008 श्री चंद प्रभु दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में चल रहे दशलक्षण महापर्व के अंतर्गत बृहस्पतिवार को त्याग धर्म का विशेष आयोजन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और त्याग की महत्ता पर प्रवचन सुने।
विज्ञापन


आचार्य व विद्वानों ने बताया कि त्याग धर्म का अर्थ है मोह, आसक्ति और लोभ का त्याग कर आत्मकल्याण की ओर अग्रसर होना। श्रद्धालुओं ने सामूहिक पूजा-अर्चना की और धार्मिक विधान संपन्न किए। मंदिर प्रांगण में प्रवचनों के दौरान वातावरण भक्ति और आध्यात्मिकता से सराबोर रहा। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि दशलक्षण महापर्व के प्रत्येक दिन का अपना महत्व है और त्याग जीवन के सर्वोत्तम गुणों में से एक है।

आने वाले दिनों में अन्य धर्मों के अंतर्गत भी विशेष आयोजन किए जाएंगे। अभिषेक एवं शांति धारा करने वाले संतोष कुमार जैन, अशोक जैन छाबड़ा, प्रवीन कुमार जैन, अमित जैन, पिंकी जैन, तरूण कुमार जैन, सत्येन्द्र जैन, गौतम जैन, कुसुम, टीमा जैन, जूली जैन, पुष्पा जैन, रेनू जैन, स्नेहलता, रितू जैन आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें