मथुरा के कोसीकलां में मां के साथ सो रही छह साल की बच्ची गायब हो गई। आसपास तलाश के बाद भी बच्ची का पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। परिजनों ने बच्ची का अपहरण होने की बात कही है।
विज्ञापन
राजस्थान डीग जिले के थाना कामां के चील महल के नीचे निवासी पवन उर्फ परदेशी फुटपाथ पर लोहे के तसला, प्लास्टिक के बर्तन आदि लगा कर बेचते हैं। वह नंदगांव रोड पुल के समीप राजमार्ग किनारे अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अस्थाई झोपड़ी बना कर रहते हैं।
पवन ने बताया कि शनिवार रात वह अपने परिवार के साथ सोए थे। पत्नी के पास तीनों बच्चे लेटे हुए थे। सुबह चार बजे जब उसकी पत्नी उठी तो उसे छह साल की बड़ी बेटी पलक गायब मिली। आसपास काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीमें सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर बच्ची की तलाश में लगी हुई है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।