फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े बैंक में लूटः असलहा लेकर घुसे छह बदमाश, मैनेजर-स्टाफ के बना लिया बंधक, भागते समय पुलिस से मुठभेड़

Wed, 08 Feb 2023 11:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा/धौलपुर

सार

धौलपुर में दिनदहाड़े छह बदमाश असलहा लेकर एक बैंक में घुस गए। यहां बंदूक की नोक पर मैनेजर व स्टाफ को बंधक बना लिया। उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 
विज्ञापन
लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी राजस्थान के धौलपुर जिले के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में करीब आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बुधवार की दोपहर दो बाइकों पर सवार होकर बदमाश बैंक पंहुचे। हथियारों की नोक पर मैनेजर समेत अन्य स्टाफ को बंधक बना लिया। बैंक में छह लाख रुपये की लूट करके बैंक से भाग निकले। 

विज्ञापन


लूट के बाद में भाग रहे बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में तीन बदमाशों को पैर में गोली लगी। इससे वह घायल होकर वहीं गिर गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा जिले तथा समीपवर्ती इलाकों में नाकाबंदी करके फरार अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। 
 

मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश की सीमा की ओर भागे बदमाश

घटना दिहौली थाना इलाके के मरैना कस्बा की है। यहां करीब आधा दर्जन सशस्त्र बदमाश पीएनबी बैंक में घुस गए। बदमाशों ने हथियारों की नोक पर मैनेजर भूपेन्द्र प्रताप सिंह समेत अन्य स्टाफ को बंधक बना लिया। इसके बाद बैंक से करीब छह लाख रुपए लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर उत्तर प्रदेश की सीमा की ओर भागे। बैंक लूट की सूचना पर मनियां सीओ दीपक खंडेलवाल की अगुवाई में मनियां एवं दिहौली थानों की पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। 

उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपनी ओर नाकाबंदी लगा दी

सूचना पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी अपनी ओर नाकाबंदी लगा दी। नाकाबंदी देख बदमाश राजस्थान की ओर लौटने लगे। इसी समय पुलिस टीम ने मनियां थाना इलाके में राधे का पुरा के पास घेर लिया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन बदमाशों को पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए। इसके बाद पुलिसने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

छह लाख की लूट की - फोटो : अमर उजाला

करीब छह लाख रुपए की लूट की

पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम सौरभ, विवेक एवं अंकित बताए हैं। सभी बसेडी थाना इलाके के पूंठपुरा गांव के रहने वाले हैं। बैंक लूट की सूचना पर मौके पर जिला अग्रणी बैंक अधिकारी अशोक यादव भी मौके पर पंहुचे। उन्होंने हालात के बारे में जानकारी ली। यादव ने बताया कि करीब छह लाख रुपए की लूट हुई है। लूट की राशि का सही सही आंकड़ा कैश तथा अन्य कागजातों के मिलान के बाद ही सामने आ सकेगा। 

फरार तीन अन्य बदमाशों की तलाश जारी

बैंक लूट और मुठभेड़ की सूचना पर लिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह जिला अस्पताल पंहुचे। उन्होंने बताया कि बैंक लूट के बाद भागे बदमाशों ने रास्ते में एक राहगीर से बाइक भी लूटी है। मुठभेड़ में गोली लगने के बाद तीन बदमाश पकड़े गए हैं। इनके कब्जे से कुछ कैश, हथियार एवं बैंक स्टाफ से लूटे गए मोबाइल आदि बरामद हुए हैं। फरार तीन अन्य बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें