फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: छह कस्तूरबा विद्यालयों में होगी इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले में संचालित 10 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में से 6 को उच्चीकृत करने के बाद अब छात्राएं इंटर तक की पढ़ाई कर सकेंगी। इन छह विद्यालयों में छात्रावास के साथ एकेडमिक की सुविधा है। चार छात्रावास शुरू हो गए हैं, जबकि दो पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में 10 विद्यालय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हो रहे हैं। यहां छात्राओं को निशुल्क प्रवेश मिलता है। पूर्व में इन विद्यालयों में कक्षा छह से कक्षा 8 तक की कक्षाएं संचालित थीं। मगर बालिकाओं को कक्षा आठ के बाद प्रवेश के लिए कहीं और न जाना पड़े, इसके मद्देनजर केंद्र और प्रदेश सरकार ने 6 विद्यालयों को कक्षा 12वीं तक उच्चीकृत कराया है। इनमें वर्तमान में 4 विद्यालयों को उच्चीकृत कर दिया गया है। दो पर कार्य चल रहा है। इन दो विद्यालयों में जल्द कार्य पूरा हो जाएगा।
बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि विद्यालयों के परिसर में एकेडमिक ब्लॉक का भी निर्माण हुआ है। इनमें विद्यालय में नामांकित विज्ञान वर्ग की छात्राओं के लिए शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि 6 विद्यालयों में इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई छात्राओं को अब जल्द मिलेगी।
विज्ञापन


ये विद्यालय हुए उच्चीकृत
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छाता, चौमुहां, गोवर्धन और मुड़ेसी में छात्रावास और एकेडमिक ब्लॉक दोनों संचालित हो रहे हैं। जबकि फरह और बलदेव में विद्यालय बने हैं। यहां पर छात्रावास का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें