वृंदावन जोन में जिला संयुक्त चिकित्सालय के समीप फूड कोर्ट दुकानों की नीलामी हुई। इस नीलामी ने लोगों ने खुलकर बोली लगाई, जिसकी वजह से निगम को 1 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई।
मथुरा नगर निगम ने वृंदावन जोन में जिला संयुक्त चिकित्सालय के समीप फूड कोर्ट दुकानों की नीलामी खुली बोली लगाकर की। नगर निगम द्वारा निर्मित 8 फूड कोर्ट में से 6 की बोली निगरानी समिति के समक्ष लगी। दुकानों की धरोहर राशि की बोली दस लाख से 21 लाख तक लगी।
विज्ञापन
नगर आयुक्त द्वारा गठित समिति की निगरानी में नगर के जिला संयुक्त चिकित्सालय तिराहा पर नगर निगम द्वारा बनाई गई फूड कोर्ट की आठ दुकानों की खुली बोली लगाई गई। इसमें अनारक्षित वर्ग की 6 दुकानों की खुली बोली कराई गई। व्यापारियों की कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच निगम को लगभग 1 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई। निगम ने एक दुकान का मूल्य 6 लाख रुपये निर्धारित किया था। नीलामी में एक दुकान करीब 21 लाख रुपये की पगड़ी में ली गई जबकि सबसे कम 10 लाख रुपये में गई है।
सीटीओ नरेंद्र यादव ने बताया कि फूड कोर्ट की छह दुकानें 21, 20, 16, 14, साढ़े चौदह, एवं दस लाख रुपये की पगड़ी की बोली पर गई हैं। निगम द्वारा नो हजार रुपये किराया एवं 18 प्रतिशत जीएसटी ली जाएगी। जिन दुकानों की बोली की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। उनकी फाइल को नगर आयुक्त की स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने बताया कि आरक्षित वर्ग की शेष 2 दुकानों के लिए पुनः नीलामी कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।