फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर छह हादसे, 10 घायल

Thu, 07 Jul 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों का ग्राफ  बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में हुए छह हादसों में 10 लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीन हादसे बुधवार सुबह और तीन मंगलवार रात में हुए। 
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे पर ह्युंडई वैरना कार बुुधवार तड़के नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 63 के समीप चालक को झपकी आने से कार आगे चल रहे आयशर कैंटर में जा घुसी। कार सवार मनीष पटेल, अभिषेक मिश्रा, अक्षय कुमार और राज केसवानी निवासी कौशांबी घायल हो गए।

बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन 136 पर बुधवार सुबह नोएडा से आगरा की ओर जा रहा आयशर कैंटर चालक को झपकी आने से आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गया। कैंटर में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यमुना पार क्षेत्र में माइल स्टोन 107 पर बुुधवार सुबह नोएडा से आगरा की ओर जा रही स्कॉर्पियो कार के चालक को झपकी आने से बेकाबू होकर रेलिंग में घुस गई। उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 81 के समीप मंगलवार रात आगरा से नोएडा की ओर जा रही महेंद्रा कार अचानक अनियंत्रित होकर रेलिंग में घुस गई। उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। सुरीर क्षेत्र में माइलस्टोन 82 के समीप मंगलवार रात नोएडा से आगरा की ओर जा रही आल्टो कार से पीछे से आ रही कार की टक्कर हो गई।

हादसे में ऑल्टो पलट गई । उसमें सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। महावन क्षेत्र में माइल स्टोन 121 पर मंगलवार रात आगरा से नोएडा की ओर जा रही कार ओवरस्पीड के कारण अनियंत्रित होने से रेलिंग में घुस गई। उसमें सवार एक व्यक्ति मामूली रूप से चोटिल हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें