फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बरसाना की लठामार होली में भीड़ से हालात बेकाबू, भगदड़ में चीखे बच्चे; कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

Mon, 18 Mar 2024 09:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

बरसाना की लठामार होली के दौरान भीड़ से हालात बेकाबू हो गए। इससे पुलिस का बैरियर टूट गया। भगदड़ में दबकर 10 से अधिक श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
बरसाना की लठामार होली: भीड़ से हालात बेकाबू, कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा में राधारानी की नगरी बरसाना में सोमवार को विश्व प्रसिद्ध लठामार होली खेली गई। इसमें करीब 15 लाख श्रद्धालु पहुंचे। रंगीली गली के प्रवेश द्वार पर लगे पुलिस बैरियर पर भीड़ बेकाबू हो गई। पुलिस का बैरियर टूट गया। कई श्रद्धालु घायल हो गए। 

विज्ञापन


श्रद्धालुओं पर पुलिस के सामने हुरियारों ने लठ्ठ बरसा दिए। पुलिस ने भी कई श्रद्धालुओं की पिटाई की। उनसे धक्का-मुक्की भी की। 10 से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ के दबाव में तबीयत बिगड़ गई। महिला पुलिसकर्मी भीड़ को देख यहां-वहां छिप गईं।

होली गीतों के बीच खेली गई होली 

बरसाना में दोपहर के समय सोमवार को भाव और भक्ति के अनूठे रंगों में सराबोर एक ओर नंदगांव के हुरियारे ढाल लेकर बरसाना पहुंचे तो दूसरी ओर बरसाना की हुरियारिनें लाठियां लेकर रंगीली गली में तैयार थीं। होली के गीतों की गूंज बीच शुरुआत हुई लठामार होली की।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें