मथुरा। साहब आ चुका है पहला हार्ट अटैक, किसी भी कीमत में निर्वाचन की ड्यूटी देने लायक नहीं हूं। डॉक्टर की सलाह है कि एक माह तक आराम करूं। इसलिए मुझे विधानसभा चुनाव मेें ड्यूटी से मुक्त कर दो। इस प्रकार के प्रार्थना पत्र चुनाव कार्मिकों की ड्यूटी लगा रहे सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ के पास आ रहे हैं। उनके द्वारा इन प्रार्थना पत्रों को चुनाव ड्यूटी के लिए बनाई गई कमेटी के सामने रखा जा रहा है।
विधानसभा चुनाव मेें कुल २२१९ बूथ हैं। चुनाव कराने के लिए करीब १८ हजार कर्मचारियोें की आवश्यकता है। सभी कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी के लिए पत्र भेजे जा चुके हैं।
चुनाव में ड्यूटी संबंधी पत्र मिलने के बाद जो कर्मचारी बीमार हैं, रिटायरमेेंट के करीब हैं या फिर किसी कारण से चुनाव की ड्यूटी करने में असमर्थ हैं। वह चुनाव संबंधी ड्यूटी हटवाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। उनके द्वारा इसके लिए सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ को प्रार्थना पत्र दिया गया है। सीडीओ ने बताया कि मिलने वाले सभी प्रार्थना पत्रों को इस संबंध में बनाई गई कमेटी के समक्ष रखेंगे। कमेटी ही इस पर निर्णय लेगी।
महिलाएं पारिवारिक समस्याओं का भी दे रहीं हवाला
ज्यादातर कर्मचारी अपने आप को शुगर, बीपी, दिल की बीमारी, पेट की बीमारी आदि की जानकारी दी जा रही है। ड्यूटी मुक्त कराने वालोें में बड़ी संख्या मेें महिलाएं भी शामिल हैं। महिलाओं के प्रार्थना पत्र में पारिवारिक समस्याओं का भी हवाला दिया गया है।