फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मां गंगा के तट पर जुटेंगे देशभर के सिंधीजन

विज्ञापन
सिंधी समाज के कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी।
विज्ञापन
मथुरा। मां गंगा के तट पर देशभर के सिंधीजन जुटेंगे और महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा होगी। हरिद्वार में 4 व 5 सितंबर को होने वाले अखिल भारत लाड़ी लोहाणा सिंधी पंचायत के राष्ट्रीय अधिवेशन का हिस्सा बनने के लिए ब्रज के चार दर्जन से ज्यादा सिंधी बुधवार को रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन

पंचायत के प्रदेश मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने बताया कि सिंधी पंचायत के रूप में शुमार लाड़ी लोहाणा सिंधी पंचायत का सूत्रपात स्वामी लीलाशाह महाराज ने किया था। अधिवेशन में सर्वसम्मति से समाज की भलाई के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाते हैं। वहीं हर शहर से डेलीगेट के रूप में पहुंचे प्रतिनिधियों द्वारा राष्ट्रीय पदाधिकारियों का चुनाव भी किया जाता है। इसी में भारत के सभी प्रांतों के भी चुनाव होते हैं।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन हर तीन साल बाद भारत के अलग अलग शहरों में क्रमानुसार होता है। इस बार यह अधिवेशन हरिद्वार के निष्काम सेवा ट्रस्ट के सभागार में होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्यामदास देवनानी, राष्ट्रीय महासचिव अशोकभाई लीलवाणी रावल, राष्ट्रीय सचिव कांतिभाई उमलाणी, उप्र प्रांतीय अध्यक्ष नारायणदास पारवानी, प्रदेश महासचिव रामचंद्र खत्री, आगरा अध्यक्ष राज कोठारी आदि ने पहुंचकर व्यवस्था संभाल ली है। सिंधी पंचायत मथुरा के जिलाध्यक्ष सुरेश मेठवानी के नेतृत्व में बसंत मंगलानी, जीवतराम चंदानी, कन्हैयालाल, जितेंद्र लालवानी, अशोक अंदानी, चंदन आडवाणी, दिनेश टेकवानी सहित समाज के चार दर्जन प्रतिनिधि बुधवार को रेल तथा अपने निजी वाहनों से रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें