शपथ लेते हुए प्राथमिक विद्यालय गौसना के छात्र व शिक्षक गण।
- फोटो : mathura
मथुरा। प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल, माध्यमिक के विद्यालयों में पांच संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संकल्प कार्यक्रम में चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास और समाज सेवा का साधन बनाने का संकल्प लिया गया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर कमल कौशिक ने बताया कि दो हजार परिषदीय, माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों व छात्रों ने पांच संकल्प लिए। शिक्षा की सामाजिक स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान अभियान चलाया गया, जो शिक्षक और छात्रों के बीच संवाद का विषय है।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिलाध्यक्ष अंजना शर्मा ने बताया कि सभी विद्यालयों में प्रार्थना स्थल पर संकल्प शपथ का आयोजन किया गया। गोवर्धन दास गुप्ता ने बताया कि पंच संकल्प के लिए सभी को विकास खंडवार जिम्मेदारी दे दी गई थी। इस कार्यक्रम से शिक्षक का समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। इस अवसर पर नेम सिंह, हेमराज सिंह, इंद्रपाल चौधरी, गुरु प्यारी सत्संगी, मनोज रावत आदि मौजूद रहे।