फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के विरोध में मौन जुलूस निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना में अग्नि वीरों की भर्ती विरोध किया। इसके विरोध में मौन जुलूस निकाला गया। डीग गेट स्थित डॉ. आंबेडकर भवन से शुरू हुआ मौन जुलूस गांधी प्रतिमा पर खत्म किया गया।
विज्ञापन

रविवार को अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के तत्वावधान में डीग गेट, दरेसी रोड, भरतपुर गेट, कोतवाली रोड, होली गेट होकर विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा तक विरोध स्वरूप मौन जुलूस निकाला गया। राष्ट्रपति के नाम तीन सूत्रीय मांग अग्निपथ योजना की वापसी, सेना में पुरानी भर्ती प्रक्रिया की बहाली, विरोध के दौरान युवाओं पर लगे मुकदमे तत्काल वापसी की मांग को लेकर ज्ञापन चौकी इंचार्ज होली गेट अवधेश पुरोहित को दिया।
मौन जुलूस के दौरान पदाधिकारी अग्निपथ योजना वापस लो युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो, युवाओं पर लगे मुकदमे वापस लो की मांग लिखी पट्टे का हाथों में लेकर मुंह पर काली पट्टी बांध, हाथों में तिरंगे झंडे लेकर निकले।
विज्ञापन

इस अवसर पर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी मथुरा के अध्यक्ष रमेश सैनी एवं भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार की ओर से संविदा पर सेना में भर्ती को युवाओं को बंधुआ मजदूर बनाने की कोशिश बताया। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन अध्यक्ष लुकेश कुमार राही ने बताया कि केंद्र सरकार देश के संसाधन, लोकतांत्रिक प्रतिष्ठानों को बर्बाद कर रही है।
जुलूस में चित्रसेन मौर्य उपाध्यक्ष, दिनेश आनंद पापा, मेहराज अली अध्यक्ष भारत मुक्ति पार्टी, रज्जो कुरैशी, एड रवि, संतोष कुमार मौर्य, अंकित सागर, विवेक कुमार, अजय सनवाल, एनपी राणा, आकाश, रमेश सैनी ,राजेंद्र निमेष, पवन चतुर्वेदी, मनीष खामिनी,जितेंद्र बाजना, हरो चौधरी, राजपाल ,नरेश कुमार,साबिर, लक्ष्मण आनंद, सुभाष ठेकेदार, नत्थी लाल सैनी, संजय सैनी, गोपाल सैनी, बृजेश अंबेडकर,बबलू सैनी, एड देवेंद्र, रोहतास, गंगाराम,रामवीर यादव, सौदान ,विनोद बघेल, मुन्नालाल, संजय बीडीसी, राहुल, भोला कर्दम, फिरोज आलम, सोनू राही, अनिल कुमार, सुभाष, शहंशाह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें