कथा व्यास का पूजन करते विधायक राजेश चौधरी
राया। विधायक राजेश चौधरी ने कहा जहां साक्षात ठाकुरजी विराज रहे हों वहां पहचान पद से नहीं भक्ति से होती है। श्रीमद् भागवत पुराण का महत्व आज संपूर्ण जगत में है।
हमें अपने चरित्र पर मंथन करना चाहिए और बुरे विचारों को त्याग भगवान का कृपा पात्र बनना चाहिए। कहा कि श्रीराम राजा ही नहीं आदर्श व आज्ञाकारी पुत्र भी थे। वह राधारानी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने श्रीमद्भागवत व व्यास पीठ का पूजन किया।
भागवत प्रवक्ता भागवतदास महाराज ने बताया कि श्रीमद् भागवत शुकदेव ने कलियुग में जीवों के उद्धार के लिए श्रवण करवाई थी। इसके श्रवण से मोक्ष को प्राप्त किया जा सकता है। राजेश चौधरी, भूपेश अग्रवाल, हरिओम पहलवान, रामबहादुर सिंह, सुशील कुमार, सचिन अग्रवाल, अजित सिंह, राजबहादुर सिंह, विपिन पहलवान, नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद