फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापियों का अंत कर श्रीराम ने स्थापित किया था आदर्श राज्य : स्वामी कैलाशानंद

विज्ञापन
स्वामी कैलाशानंद गिरि से आशीर्वाद लेते जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल और उ
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने कहा कि श्रीराम ने पापियों का अंत करके आदर्श राज्य स्थापित किया और नारी शक्ति के उत्थान के लिए काम किया। इसी के कारण वह आदर्श पुरुष कहलाए। उन्होंने कहा कि बेटी और अनुज की वधु को एक समान मानना चाहिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गो ग्राम परखम में आयोजित श्रीराम कथा में व्यास पीठ से स्वामी कैलाशानंद गिरि ने कहा कि बाली ने अनुज की वधु को अपने कब्जे में किया तो श्रीराम ने उसका अंत कर दिया। उन्होंने कहा कि दुख और सुख के समय भगवान को याद रखना चाहिए।। उन्होंने कहा कि का रावण वध करने के बाद अयोध्या लौटने पर श्रीराम ने कई साल तक आदर्श राज कर छोटे-बड़े का भेद मिटाया था।
कथा से पूर्व व्यास गद्दी का पूजन यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, उत्तराखंड सरकार में मंत्री मदन कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, यजमान सुरेश कौशिक व साधना कौशिक ने किया। इस मौके पर विधायक पूरन प्रकाश, रानी पक्षालिका सिंह, डीएम सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, एसडीएम अभिनव जे जैन, अजीत महापात्रा, सविता अवाना, डाॅ. दिनेश, निदेशक सोनपाल, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन पवन दत्त मिश्र और प्रमोद पांडे ने किया।
विज्ञापन


नोएडा बवाल में विदेशी फंडिंग की जांच जारी : उप मुख्यमंत्री
फरह (मथुरा)। बृहस्पतिवार को गो ग्राम परखम में आयोजित श्रीराम कथा में शिरकत करने आए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि नोएडा में मजदूरों के आंदोलन में बवाल के मामले में विदेशी फंडिंग के आरोपों की जांच की जा रही है, जल्द सच सामने आएगा।
उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राम ने आदर्श मनुष्य का जीवन जिया जबकि श्रीकृष्ण ने अन्याय के खिलाफ सुदर्शन चक्र चलाया था। अगर हम पर भी कोई अत्याचार करता है तो हमें उसका जवाब देना होगा। श्रीकृष्ण ने अपने मामा को भी अत्याचार करने पर मारा था। उन्होंने कहा कि कृष्ण की धरती पर राम कथा का होना अद्भुत है। दीनदयाल कामधेनु गोशाला में चल रहे विभिन्न प्रकल्पों पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह गोशाला विश्व में अपनी पहचान बनाएगी और रोजगार, स्वदेशी को बढ़ावा देगी। उन्होंने महिला आरक्षण को लेकर विरोधी दलों पर हमला बोला। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने उपमुख्यमंत्री को आशीर्वाद प्रदान करते हुए धर्म और संस्कृति के संरक्षण में उनके योगदान की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें