फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राया में धूमधाम से निकाली परशुराम शोभायात्रा

विज्ञापन
राया में निकाली शोभायात्रा के साथ समाज के लोग ।
विज्ञापन
राया। ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में शनिवार को गोपालबाग स्थित परशुराम मंदिर पर विप्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शाम को भगवान श्रीपरशुरामजी की शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ विधायक श्रीकांत शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि जब-जब देश व समाज पर संकट आया, तब-तब ब्राह्मणों ने बलिदान दिया। ब्राह्मण अपने कार्यों से स्वयं सम्मान अर्जित कर लेता है। उत्तराखंड के खानपुर से विधायक उमेश शर्मा ने कहा हम पर जातियों में बांटने का आरोप लगाया जाता है। ब्राह्मण कभी जातियों की राजनीति नहीं करता है। ईद के दिन नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से फूल ब्राह्मणों ने बरसाए। हाथरस की जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने कहा कि आज ब्राह्मण समाज को संगठित होने की आवश्यकता है। पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज केवल सम्मान का भूखा है।
कार्यक्रम में विप्र समाज के लोगों का सम्मान किया गया। भगवान परशुराम की पूजा के बाद आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मांट रोड़, हाथरस रोड़, रेतिया बाजार, होती हुई मंदिर परिसर पर पहुंचकर समाप्त हुई। प्रियंका उपाध्याय, मुकेश गौतम, मुन्ना भईया, शोभाराम शर्मा, राकेश शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, विशाल पाराशर, मनोज शर्मा, रुद्र प्रकाश सारस्वत, तरुण पाराशर आदि मौजूद रहे। अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने आभार और संचालन मोहित गौड़ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें