मथुरा। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास सहित अन्य नौ वाद में बृहस्पतिवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में सुनवाई होगी। न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा के वाद में मुस्लिम पक्ष ने आदेश 7 नियम 11 पर बहस के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। दिनेश शर्मा ने बताया कि उनके केस में बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी। पक्षकार महेन्द्र प्रताप सिंह व वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र कुमार माहेश्वरी ने बताया कि उनके केस में आदेश 7 नियम 11 पर सुनवाई होगी। इनके अलावा पवन शास्त्री,मनीष यादव के पक्ष में भी सुनवाई होगी।
विग्रह प्रकरण में आज आ सकता है अमीन रिपोर्ट पर फैसला
सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा ठाकुर केशवराय के श्री विग्रह राम-राम और बैच्छोर के मामले में अदालत द्वारा पिछली तारीख पर बेगम साहिबा मस्जिद में अमीन रिपोर्ट के आदेश पर निर्णय सुरक्षित कर लिया गया है। पक्षकार महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि इसमें आज फैसला आ सकता है, जो ऐतिहासिक होगा।