फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री कृष्ण जन्मभूमि प्रकरण: अखिल भारत हिंदू महासभा ने की अमीन रिपोर्ट की मांग, 15 अप्रैल को होगी सुनवाई

Tue, 15 Mar 2022 10:00 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा।

सार

अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण में अमीन रिपोर्ट मंगाने की मांग की है। अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 15 अप्रैल तय की है।
विज्ञापन
Shri Krishna Janmabhoomi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण में अखिल भारतीय हिन्दू महासभा की ओर से अदालत से शाही ईदगाह की अमीन रिपोर्ट मंगाने की मांग की है। मंगलवार को प्रतिवादी इंतजामिया कमेटी के हाजिर होने के बाद अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 15 अप्रैल तय की है।

विज्ञापन


अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान से संबंधित 13.37 एकड़ जमीन पर दावा पेश किया है। उनका कहना है कि वर्तमान में जो शाही ईदगाह है वही भगवान श्री कृष्ण का मूल जन्मस्थान है। मुस्लिम शासकों ने इस स्थान पर मंदिर को तोड़कर मस्जिद तैयार की है। मंगलवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने अदालत से मांग कि प्रकरण में अमीन रिपोर्ट मंगाई जाए।

उन्होंने कहा कि मस्जिद के नीचे तथा बाहर ऐसे साक्ष्य हैं जिनसे स्पष्ट होता है कि वहां पर भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर था। मंगलवार को दावे के प्रतिवादी इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारी अदालत में हाजिर हुए। इंतजामिया कमेटी के सचिव एडवोकेट तनवीर अहमद ने बताया कि वह अदालत में अखिल भारत हिंदू महासभा के वाद में हाजिर हुए हैं। वहीं अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने बताया कि अदालत से उनके द्वारा अमीन रिपोर्ट की मांग की है। अब प्रकरण में 15 अप्रैल को सुनवाई हागी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें