फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण: अब 29 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, मुस्लिम पक्ष ने दायर की याचिका

Sun, 13 Aug 2023 11:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण में अब सुप्रीम कोर्ट में 29 अगस्त को सुनवाई होगी। इसके लिए मुस्लिम पक्ष ने विशेष याचिका दायर की है।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण से जुड़े सभी केसों की सुनवाई हाईकोर्ट में किए जाने के आदेश के खिलाफ ईदगाह पक्ष द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दाखिल विशेष याचिका पर सुनवाई अब 29 अगस्त को होगी। पूर्व में इसकी सुनवाई के लिए 14 अगस्त की तिथि नियत की गई थी।

विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में ईदगाह पक्ष की ओर से दाखिल याचिका में मांग है कि जन्मभूमि से जुड़े सभी केसों की सुनवाई जिला न्यायालय में हो, जबकि हाईकोर्ट ने इन सभी प्रकरणों को खुद ही सुनने का आदेश दिया है। 

यह भी पढ़ेंः- Mathura: श्रीकृष्ण जन्मभूमि के वैज्ञानिक सर्वे के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका, ज्ञानवापी को बनाया आधार
विज्ञापन


हाईकोर्ट के इसी आदेश के खिलाफ ईदगाह पक्ष सुप्रीम कोर्ट गया है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई पर हाईकोर्ट से इस विवाद से जुड़े सभी वादों की फाइल तलब की है। महेंद्र सिंह ने कहा कि जन्मभूमि पक्ष भी हाईकोर्ट के फैसले के पक्ष में है। इस मामले में कैविएट दाखिल की गई है कि हिंदू पक्ष की दलील सुने बिना कोई आदेश पारित न किया जाए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: यात्रा के दौरान ट्रेन में युवती से हुई दोस्ती...होटल ले जाकर किया गंदा काम; हकीकत सुन परिजन रह गए सन्न

29 अगस्त को वह हिंदू पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में सभी मामलों की सुनवाई अलग से बेंच बनाकर की जाए और राम मंदिर की ही तरह दिन-प्रतिदिन सुनवाई की जाए ताकि मामले का शीघ्र निस्तारण हो सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें